बदन दर्द में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 12:39

शरीर में दर्द को काबू करने के नुस्खे

संतुलित डाइट को बनाए रखें- प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट्स डाइट मिक्स संतुलित डाइट शरीर के लिए आवश्यक है. जरूरी पोषक तत्वों विशेषकर विटामिन डी में भरपूर अपने भोजन को सुनिश्चित करें क्योंकि ये शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करती है. कैल्शियम की जरूरत हड्डियों और दातों को मजबूत रखने और जोड़ के दर्द को रोकने में होती है.

जानिए संतुलित डाइट का क्या है महत्व

प्राकृतिक मसालों का इस्तेमाल- जब आप बदन दर्द से पीड़ित हो रहे हों, तो अपने भोजन में काफी प्राकृतिक मसालों को सुनिश्चित करें. अदरक, हल्दी, दालचीनी और लहसुन इन सभी मसालों में प्राकृतिक सूजन रोधी गुण होते हैं जो जोड़ों और मांसपेशी में सूजन को कम कर दर्द को शांत करने में मदद करते हैं.

प्रयाप्त पानी पीएं- हाइड्रेटेड रहना बहुत महत्वपूर्ण है. पानी शरीर को सामान्य और हेल्दी तरीके से काम करने में मदद करता है. हमें अपने शरीर से पानी की कमी पसीने और मूत्र के जरिए होती है. और अगर हम अपना शरीर हाइड्रेटेड नहीं रखते हैं, तो डिहाइड्रेशन हमारे टिश्यू से तरल पदार्थ को बाहर निकालता है जो मांसपेशी में दर्द का कारण बनता है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि पर्याप्त पीने का पानी शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है और जोड़ों को नर्म भी करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info